विंटर सीजन: तबीयत न हो जाए नासाज, सर्दियों में स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

सर्दियों का यह सुहावना मौसम अपने साथ स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी लेकर आता है। इस दौरान गले में खराश, सर्दी-जुकाम, सीने में जकड़न जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरत कर जाड़े के मौसम का आनंद लिया जा सकता है।

By Super Admin | December 31, 2022 | 0 Comments

ध्रुवों की बर्फ पिघलने से तेजी से बढ़ रहा है समुद्रों का जलस्तर , 22 साल में डूब जाएंगे मुंबई समेत दुनिया के कई शहर

नई दिल्ली। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हो रहे क्लाइमेट चेंजेज के कारण वर्ष 2050 तक वैज्ञानिकों ने बेंगलुरू, मुंबई, सूरत, चेन्नई और कोलकाता आिद शहरों के समुद्र में डूब जाने की आशंका जताई है। ऐसा कार्बन उत्सर्जन के साथ समुद्र के बढ़ते जल स्तर की वजह से होगा। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 3.1 करोड़ लोग तटीय क्षेत्रों में रहते हैं और हर साल बाढ़ के जोखिम का सामना करते हैं। साल 2050 तक यह संख्या बढ़ कर 3.5 करोड़ और सदी के अंत तक 5.1 करोड़ पहुंच सकती है। फिलहाल, दुनिया भर में 25 करोड़ लोग हर साल आने वाली तटीय बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं। नए अनुमानों के मुताबिक पिछले अनुमानों के मुकाबले दुनियाभर में तीन गुना समुद्र तट समुद्र के पानी की चपेट में है।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

17 देशों में लगभग 33,000 कर्मचारियों के सर्वे में खुलासा ,नौकरी नहीं, कामकाज के घंटों में लचीलापन प्रॉयाेरिटी पर

नई दिल्ली। कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा अपने कामकाजी जीवन में अधिक लचीलापन चाहता है। इसके लिए वह कुछ समझौता करने को भी तैयार है। हाल ही जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एडीपी रिसर्च इंस्टिट्यूट के ‘पीपल एट वर्क 2022: ए ग्लोबल वर्कफोर्स व्यू’ के तहत 17 देशों में लगभग 33,000 कर्मचारियों के बीच यह सर्वे किया गया। इसमें 10 में से सात से ज्यादा कर्मचारियों ने अपने कामकाजी घंटों में अधिक लचीलेपन की मांग की।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

Trending Update