शादी समारोह: वेडिंग प्लानिंग के जरिए खुशियों में लग जाएंगे चार चांद,न्मों के बंधन में जरूरी है कुछ महीनोें की प्लानिंग

अक्सर कहा जाता है कि जोड़े स्वर्ग से बनकर आते हैं। माना जोड़े स्वर्ग से ही बनकर आते हैं, लेकिन इस धरती पर उन दो अनजान रुहों, प्रेमियों या दिलों को मिलाने का काम जिस रश्म के जरिए किया जाता है, उसी का नाम है शादी। हिंदुस्तान के जिस भी घर में शादी होनी होती है, वह परिवार हमेशा इस चिंता में रहता है कि कैसे यह समारोह अच्छे ढंग से सम्पन्न हो जाए। शादी समारोह में होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर लोग काफी पहले से ही प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं, जिससे कि ऐनवक्त पर उन्हें किसी ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, जिससे कि शादी समारोह में खलल पैदा हो और सारा मजा किरकिरा हो जाए। आजकल शादी की विभिन्न तैयारियों से जुड़ी चिंताओं से निजात पाने के लिए लोग वेडिंग प्लानिंग से जुड़ी कंपनियों व उद्यमियों की भी सहायता लेते हैं, जिससे वे शादी समारोह की तैयारियों से जुड़ी चिंताओं से आसानी से मुक्त हो जाते हैं। वेडिंग प्लानर का कार्य शादी से जुड़े कार्यों को आसान बनाना एवं शादी सम्बन्धी सभी टास्क को अपने हाथों में लेना होता है।

By Super Admin | December 31, 2022 | 0 Comments

सैर कर दुनिया की गाफिल ज़िंदगानी फिर कहां... सुहाना सफर और ये मौसम हसीं

भागदौड़ भरी जिंदगी में आदमी बामुश्किल ही फुर्सत के कुछ पल निकाल पाता है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह सब कुछ छोड़कर कुछ दिन घूम आए। वैसे आदमी शुरू से घुमक्कड़ रहा है। उसे एक जगह आप ज्यादा देर बांधकर नहीं रख सकते हैं। उसे जब भी मौका मिलता है तो वह निकल लेता है सुकून के सफर पर। कभी अकेला तो कभी परिवार के साथ। यात्रा करना भला किसे पसंद नहीं होता। शायद ही कोई होगा, जिसे अलग-अलग जगहों के खूबसूरत नजारे देखने का बिल्कुल शौक नहीं होगा। यही कारण है कि ट्रैवलिंग करना और ट्रिप पर जाना कुछ लोगों का पैशन होता है। आप भी अगर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बिना सोचे-समझे घुमक्कड़ी के लिए न निकलें। अक्सर युवा बिना पूर्व नियोजित प्लान के घूमने निकल जाते हैं और ऐसे में कई बार मुश्किल भी हो जाती है। अगर आप यात्रा के दौरान होने वाली मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी ट्रिप की पूरी तैयारी करें।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

मध्यप्रदेश के रीवा में ट्रेनी विमान मंदिर के गुंबद से टकरा क्रैश हुआ, पायलट की मौत

भोपाल- मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रेनी पायलट गंभीर रुप से घायल है। हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच का है।

By Super Admin | January 06, 2023 | 0 Comments

Trending Update