भागदौड़ भरी जिंदगी में आदमी बामुश्किल ही फुर्सत के कुछ पल निकाल पाता है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह सब कुछ छोड़कर कुछ दिन घूम आए। वैसे आदमी शुरू से घुमक्कड़ रहा है। उसे एक जगह आप ज्यादा देर बांधकर नहीं रख सकते हैं। उसे जब भी मौका मिलता है तो वह निकल लेता है सुकून के सफर पर। कभी अकेला तो कभी परिवार के साथ। यात्रा करना भला किसे पसंद नहीं होता। शायद ही कोई होगा, जिसे अलग-अलग जगहों के खूबसूरत नजारे देखने का बिल्कुल शौक नहीं होगा। यही कारण है कि ट्रैवलिंग करना और ट्रिप पर जाना कुछ लोगों का पैशन होता है। आप भी अगर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बिना सोचे-समझे घुमक्कड़ी के लिए न निकलें। अक्सर युवा बिना पूर्व नियोजित प्लान के घूमने निकल जाते हैं और ऐसे में कई बार मुश्किल भी हो जाती है। अगर आप यात्रा के दौरान होने वाली मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी ट्रिप की पूरी तैयारी करें।
भागदौड़ भरी जिंदगी में आदमी बामुश्किल ही फुर्सत के कुछ पल निकाल पाता है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह सब कुछ छोड़कर कुछ दिन घूम आए। वैसे आदमी शुरू से घुमक्कड़ रहा है। उसे एक जगह आप ज्यादा देर बांधकर नहीं रख सकते हैं। उसे जब भी मौका मिलता है तो वह निकल लेता है सुकून के सफर पर। कभी अकेला तो कभी परिवार के साथ। यात्रा करना भला किसे पसंद नहीं होता। शायद ही कोई होगा, जिसे अलग-अलग जगहों के खूबसूरत नजारे देखने का बिल्कुल शौक नहीं होगा। यही कारण है कि ट्रैवलिंग करना और ट्रिप पर जाना कुछ लोगों का पैशन होता है। आप भी अगर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बिना सोचे-समझे घुमक्कड़ी के लिए न निकलें। अक्सर युवा बिना पूर्व नियोजित प्लान के घूमने निकल जाते हैं और ऐसे में कई बार मुश्किल भी हो जाती है। अगर आप यात्रा के दौरान होने वाली मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी ट्रिप की पूरी तैयारी करें।
वक्त कम है तो फटाफट करेें तैयारी
अगर आपके पास घूमने के लिए सिर्फ एक ही हफ्ते का वक्त है तो फटाफट अपना प्लान बनाएं। आप अकेले घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ सभी जरूरत की चीजें रख लें और कुछ जरूरी दवाओं को भी साथ ले जाएं। जहां भी घूमने जाएं उस जगह का भरपूर आनंद लें और उस दौरान ऑफिस के काम से दूर रहें। कई लोगों को आदत होती है कि छुट्टी के दिनों और ट्रैवलिंग के दौरान भी वह ऑफिस के कामों में जुटे रहते हैं, इससे परिवार के साथ बिताया वक्त यादगार नहीं रह पाता है। इसलिए अगर घूमने जा रहे हैं तो सभी चीजों को छोड़कर अपना मन सिर्फ ट्रैवल डेस्टिनेशन्स पर ही लगाएं। इससे आपका सफर बेहद रोमांचक और स्फूर्तिदायक रहेगा।
कम बजट में बेहतरीन ट्रेवलिंग
कुछ लोग बजट और खर्चों के चलते ना चाहते हुए भी सफर को अवॉयड करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बातों का खास ध्यान रखकर कम खर्चे में भी बेहतरीन सफर का मज़ा उठाया जा सकता है। जी हां, ट्रैवलिंग के शौकीन लोग कई जगहों को एक्सप्लोर कर अनुभव बटोरने के साथ-साथ यात्रा के भी कुछ अनुभव सहेज कर रखते हैं, जिसके चलते ऐसे लोग अपने बजट को अच्छे से मैनेज करने में भी एक्सपर्ट हो जाते हैं और सफर को भी पूरी तरह एंज्वॉय करते हैं। इसीलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं कुछ ट्रैवलिंग टिप्स, जिन्हें फॉलो कर आप भी अपने यात्रा के खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
जमा करें जानकारी
ट्रैवलिंग कॉस्ट बचाने के लिए सबसे पहले उस जगह के बारे में जान लेना बेहद जरूरी होता है, जहां आप घूमने जा रहे हैं। इसके लिए आप किसी मित्र, करीबी या फिर इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। आप जिस जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, वहां के फेमस टूरिस्ट स्पॉट, फेमस फूड और किराए जैसी कुछ चीजों की जानकारी जरूर इकठ्ठा कर लें। इससे आपको उस पर्यटन पर जाने के लिए होने वाले खर्च के पहले पूरी जानकारी हो जाएगी। ऐसे में आप अपने बजट के हिसाब से उस स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
पहले ही कर लें होटल की बुकिंग
अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच कर होटल ढूंढ़ना काफी मुश्किल और घाटे का सौदा हो सकता है। इसलिए ट्रिप प्लान करने के साथ ही उस जगह के सभी ऑनलाइन होटल को चेक कर लें और अपने बजट, लोकेशन व कम्फर्ट के मुताबित होटल की ऑनलाइन बुकिंग कर लें। इससे आपके पैसे की तो बचत होगी ही। साथ डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद होटल ढूंढ़ने में होने वाली परेशानी से भी आप बच जाएंगे। वहीं मय की भी बचत होगी। ऐसे में आप होटल ढूंढ़ने में लगने वाले समय को आप उस डेस्टिनेशन पर घूमने में व्यतीत कर सकते हैं।
साथ रखें खाने की चीजें
सफर पर निकलने से पहले रास्ते में अपने लिए कुछ खाने की चीजें साथ रखना न भूलें। कुछ चीजें पहले से भी घर पर तैयार की जा सकती हैं, जिन्हें आप सफर में यूज कर सकते हैं। इसमें आप अपने टेस्ट के हिसाब से अपने फेवरेट चीजें शामिल कर सकते हैं। हेल्दी डाइट से लेकर अपने फेवरेट स्नैक्स और ड्रिंक्स को अपनी पैकिंग में शामिल करें। ऐसे में आपको रास्ते की अनहेल्दी और महंगी चीजें नहीं खरीदना पड़ेंगी। साथ ही कई बार सफर के दौरान खाने के लिए मनचाही और अच्छी क्वालिटी की चीजें उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ में खाने की चीजें रखनी से आप इस तरह की परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
खंगाल लें टूर एंड ट्रैवल वेबसाइट्स
अपने सफर को कम खर्चीला और आसान बनाने के लिए आप टूर एंड ट्रैवल वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। बहुत सी ऐसी टूर एंड ट्रैवल कंपनियाें की ऑनलाइन साइट मौजूद हैं, जो काफी सस्ते और अच्छे टूर एंड ट्रैवल पैकेजेज उपलब्ध कराती हैं। वर्तमान दौर में कई ट्रैवल कंपनी सस्ते रेट में टूर पैकेज और गाइड उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में सफर का खर्च भी बचेगा और आपको नई जगह एक्सप्लोर करने में भी मदद मिलेगी। हांलाकि इसमें कई बार आदमी फ्रॉड का शिकार भी हो जाता है। कई फर्जी कंपनियां भी ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवल का प्रचार करती हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन टूर बुक करने से पहले उस कंपनी के बारे में अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, जिससे की आप किसी तरह की ठगी का शिकार न हों।
आउटिंग से मिलती है रिफ्रेशमेंट
जब हम यात्रा करते है, तो हमें समय देना होता है, हम पैसे खर्च करते है और हम अपने आराम को छोड़ते है, फिर भी हम यात्रा इसलिए करते है क्योंकि यात्रा करने से हमारा मन चिंता एवं तनाव से मुक्त हो जाता है। दिल को बहुत शांति मिलती है। हमारा रोम रोम ऊर्जा से भर जाता है। हम नये जोश व उत्साह के साथ अपने काम में फिर से लग जाते है। इससे हमारी कार्य करने की कुशलता और क्षमता भी बढ़ जाती है। वैसे भी एक माहौल में काम करते-करते हम ऊब जाते हैं। ऐसे में थोड़ी बहुत आउटिंग से रिफ्रेशमेंट मिलती है और एक माहौल में काम करने के उबाऊपन से मुक्ति मिलती है।
घूमने जाने के लिए मनपसंद स्थान तय करें
घूमने की प्लानिंग में सबसे जरूरी है स्थान का चयन। इसके लिए आपको सबसे पहले जिस स्थान की यात्रा करने जा रहे हैं, उस स्थान के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। वह स्थान किस मौसम में घूमने जाने के लिए सबसे उपयुक्त है। वहां क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं। ठहरने के लिए होटल व अन्य वैकल्पिक सुविधाएं उपलब्ध है या नहीं। आप जहां घूमने जा रहे हैं, वह स्थान आपकी फैमिली के अन्य सदस्यों को भी पसंद है या नहीं। इन सबा बातों की जानकारी कर लेने से आप बहुत सी परेशानियों से तो बच ही जाएंगे। साथ आप अपने मनपसंद स्थान की यात्रा का पूरा आनंद भी परिवार के साथ ले पाएंगे।
यात्रा में सब क्रमानुसार करना जरूरी
किसी भी सफर पर जाते समय हर कार्य का क्रम निर्धारित करें। हम जिस जगह जा रहे हैं, वहां पहुचने के बाद क्या करना है, कब नाश्ता करना है, कब खाना खाना है, दिन में कहां और रात में कहां घूमना है और कब लौटना है। इसके साथ ही अगर बच्चे साथ हैं तो उनके हिसाब से व्यवस्था का क्रम निर्धारण करें। सुरक्षा की दृष्टि से भी आप यह पहले से पता कर लें किन स्थानों पर किस समय घूमन ज्यादा सुरक्षित हैं। कई बार आप रात के समय अनजान जगहों पर परिवार के साथ घूमने निकल जाते हैं और भारी परेशानियों में फंस जाते हैं। ऐसी घटनाओं से टूर का सारा मजा किरकिरा हो जाता है।
यात्रा के दौरान इन वस्तुओं की तैयारी अवश्य रखें
(1) कपड़े (2) ब्रश और साबुन (3) तेल-कंघा (4) जूते-मोजे (5) टॉवेल (6) रात्रिकालीन कपड़े (7) गर्म कपड़े (अगर बर्फीले स्थान पर जा रहे हो तो) (8) मोबाइल और चार्जर (9) घड़ी (10) सूट केस चेन (11) जरूरी दवाएँ (12) एटीएम कार्ड
आपस में रहें कनेक्ट
अगर आप पूरे परिवार के साथ या ग्रुप में दोस्तों के साथ सफर करने वाले हैं, तो सामान पैक करते समय एक दूसरे से कनेक्ट रहें। सभी लोग मिलजुल कर सामान की पैकिंग करें। इससे अलग-अलग व्यक्ति एक ही सामान रखने से बचेंगे और अनावश्यक सामान कम होगा।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स रख लें साथ
सफर की पैकिंग करते समय रिजर्वेशन टिकट, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड रखना ना भूलें। यदि आप विदेश की यात्रा पर जा रहें हैं तो पासपोर्ट व वीसा रखना ना भूलें। विदेश यात्रा के लिए ये दोनों डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी हैं। इनके बिना आपका विदेश यात्रा करना संभव नहीं हो पाएगा। इन्हें ऐसी जगह रखें, जहां से ये कभी भी कहीं भी जरूरत पर आसानी से मिल सकें।
Comments 0