मारुति फ्लेक्स फ्यूल कॉन्सेप्ट कार के बाद अब पहली इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार पेश करने के लिए तैयार है। मारुति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी साल 2023 में होने वाले ऑटो एक्सपो में तीन नई एसयूवी पेश करेगी। इन एसयूवी में से एक इलेक्ट्रिक एसयूवी भी होगी, जो आने वाले समय में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी।